TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ऑपरेशन वज्रपात: इंस्टाग्राम पर ‘पवन माफिया 302307’ नाम से आईडी बनाकर क्षेत्र मे दहशत फैलाना
प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 17 जून, 2026, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
ऑपरेशन वज्रपात: इंस्टाग्राम पर ‘पवन माफिया 302307’ नाम से आईडी बनाकर क्षेत्र मे दहशत फैलाना
-सोशल मीडिया पर अवैध फोटो/वीडियो पोस्ट कर बना रहा था दबदबा
-‘ पवन माफिया 302307’ नाम से इंस्टाग्राम पर संचालित कर रहा था गैंग
-वायरल फोटो/वीडियो के बाद पुलिस ने अभियुक्त 1.पवन यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम भदुली थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत किया चलाना
-एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के ऑपरेशन वज्रपात के तहत लगातार जारी है कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में अपराधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत सिधारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर पवन माफिया 302307’ नाम से गैंग संचालित करने वाले एक युवक को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘पवन माफिया 302307’ नाम से संचालित अकाउंट से लगातार ऐसे फोटो व वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे, जिनमें दबंगई दिखाई गई थी। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बनने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।
थाना सिधारी में उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी द्वारा अभियुक्त को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया। विवेचना व देख भाल क्षेत्र के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फोटो व वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अलग अलग तरह तरह का फोटो का प्रयोग कर रहा था और सोशल मीडिया के माध्याम से लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कमिश्नरेट तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराधी छवि बनाने, हेतु अलग अलग तरह का फोटो सोशल मिडिया पर डालना तथा सोशल मिडिया के माध्यम से आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ ऑपरेशन वज्रपात के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देने, गैंगस्टर जैसी छवि प्रस्तुत करने अथवा अवैध हथियारों के प्रदर्शन के माध्यम से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की प्रक्रिया लगातार जारी है।






