TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना- कोतवाली जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

• जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
• घटना में प्रयुक्त .32 बोर पिस्टल, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद

घटना का विवरण
दिनांक 14.06.2026 को करतालपुर तिराहे पर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण
दिनांक 17.06.2026 को उ0नि0 रामकिशोर शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष को डीहबाबा के पास से समय 03:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद .32 बोर पिस्टल, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मंजीत सिंह पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी करतालपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी
• एक अदद पिस्टल .32 बोर
• एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
• एक अदद खोखा कारतूस .32 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 320/2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 9/25/27 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 151/2025 धारा 115(2), 3(5), 324(2), 352 बीएनएस, थाना कोतवाली।
2. मु0अ0सं0 316/2025 धारा 115(2), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस, थाना कोतवाली।
3. मु0अ0सं0 320/2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस व 9/25/27 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रामकिशोर शर्मा (चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान), का0 साहिल पाल, का0 विशाल यादव एवं रि0का0 दिलीप कुशवाहा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।