*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर भव्य योग शिविर आयोजित, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने योगाभ्यास कर नागरिकों को किया संबोधित*

*प्रेस विज्ञप्ति**

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर भव्य योग शिविर आयोजित*

*उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने योगाभ्यास कर नागरिकों को किया संबोधित*

*योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई प्रतिष्ठा: केशव प्रसाद मौर्य*

*उपमुख्यमंत्री ने नीट (NEET) परीक्षार्थियों को दीं शुभकामनाएं*

*प्रधानमंत्री पर सभी राज्यों की जनता को है अटूट विश्वास*

*प्रयागराज/ लखनऊ, 21 जून 2026:* उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय के साथ पूरे उत्साह और समर्पण भाव से योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित इस भव्य योग शिविर को सफल बनाने तथा योग के प्रचार-प्रसार में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रयागराज के गणमान्य नागरिकों व योग साधकों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

त्रिवेणी संगम तट पर पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत और भगीरथ प्रयासों के कारण ही आज योग ने विश्व मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को एक नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के ही आह्वान का असर है कि दुनिया के लगभग 190 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक बड़े उत्सव के रूप में मना रहे हैं और भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं।

हमारे बुजुर्गों और मनीषियों के प्राचीन कथन *पहला सुख निरोगी काया* को दोहराते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने देश के वर्तमान परिदृश्य पर बात करते हुए कहा कि देश के सभी राज्यों की जनता को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। जनता का यह विश्वास ही देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है।
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री जी ने परीक्षा दे रहे *सभी नीट (NEET) परीक्षार्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।* उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर संगम तट पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति के गौरव का अनुपम उदाहरण बना।

त्रिवेणी संगम पर आयोजित इस ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जी के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, माननीय सांसद श्री प्रवीण पटेल जी, माननीय विधायकगण श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी व श्री दीपक पटेल जी, विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी सहित क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व योग साधक गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।