*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास*
प्रकाशनार्थ
आजमगढ़। ,,,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आधी आबादी ने भी नारी शक्ति संस्थान के बैनर तले ठंडी सड़क स्थित पार्क में योगाभ्यास कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसमे नारी शक्तियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग गुरु श्री शुभकरण जी द्वारा नारी शक्तियो को अनुलोम विलोम सहित प्राणायाम की 8 विभिन्न मुद्राओं के गुर सीखाया और योग को जीवन में उतारने की अपील किया।
संस्थान सचिव डॉ पूनम तिवारी ने महिलाओ से अपील किया कि हम सभी महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी प्रतिदिन की दिनचार्य में योग को शामिल करना चाहिए क्योकि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार व समाज का निर्माण कर सकती है।
डा पूनम तिवारी ने कहा कि योग दिवस तक ही खुद को योग से जोड़ने वाले लोग जब तक प्रतिदिन योग के प्रति समर्पित नहीं होंगे तब तक योग दिवस की सार्थकर्ता सिद्ध नहीं हो सकती है।
इस अवसर पर,अर्चना वत्सल,पूनम यशपाल सिंह,ममता शर्मा,रिंकी प्रशांत,माधुरी पांडेय,सुषमा श्रीवास्तव,किरन यादव,मधु अस्थाना,माधुरी त्रिपाठी,मीना राय आदि सहित संस्थान की महिलाएं मौजूद रहीं।
भवदीय
डा पूनम तिवारी
सचिव
नारी शक्ति संस्थान






