*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नोनारी में आशा बहू चयन पर अनियमितता का आरोप, बिना खुली बैठक के फर्जी प्रस्ताव बनाने की शिकायत*

आजमगढ़ जनपद के विकास खंड मार्टिनगंज के अंतर्गत ग्राम सभा नोनारी में आशा बहू के चयन में भारी अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र मे पूर्व प्रभारी, बीसीपीएम और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से बिना किसी खुली बैठक के, गुप्त और अवैध तरीके से चयन प्रस्ताव तैयार कर जमा कर दिया गया।

शिकायतकर्ता आशा बहू संगीता के अनुसार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मार्टिनगंज द्वारा आशा चयन के लिए अक्टूबर 2025 में पत्र जारी किया गया था, जबकि प्रधान द्वारा जून 2025 की पिछली तारीख में ही फर्जी प्रस्ताव बना लिया गया। आरोप है कि शासनादेश के विपरीत योग्यता को दरकिनार कर धनबल और प्रभाव के आधार पर अपात्रों का चयन किया गया है। साथ ही, आबादी के नियमों को ताक पर रखकर एक ही पूर्वे में तीन आशाओं का चयन कर लिया गया, जबकि बड़ी आबादी वाले अन्य वर्ग के क्षेत्र खाली छोड़ दिए गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस संदिग्ध भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराकर इसे निरस्त करने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उर्मिला, वंदना, माधुरी आदि आशा बहुएं मौजूद रही।