*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री व विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर सिविल लाइन कैम्प कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर दी बधाई: टीवी 20 न्यूज परिवार आप के उज्वल भविष्य की कामना करता है*
सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री व विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर सिविल लाइन कैम्प कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता सहजानंद राय को पार्टी का प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हो गए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति भाजपा नेतृत्व की दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहजानंद राय ने वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उन्होंने कहा कि सहजानंद राय के प्रदेश मंत्री बनने से न केवल जनपद, बल्कि पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। सहजानंद राय की नियुक्ति से यह संदेश गया है कि संगठन में मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। उनके प्रदेश मंत्री बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में और तेजी आएगी।
कैम्प कार्यालय में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “सहजानंद राय जी को बधाई” के नारों के बीच मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने सहजानंद राय के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने सहजानंद राय को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिस सिंह मोंटी,आशुतोष चौबे उमेश विश्वकर्मा,मयंक श्रीवास्तव,सौरभ कन्नौजिया,मनीष सिंह,रंजय तिवारी,नीरज सिंह,योगेंद्र यादव,दीपक राय,संतोष चौहान,राज सिंह,शिवांश सिंह,हर्ष सिंह,मन्नू गौतम, उत्कर्ष यादव आदि मौजूद रहे।






