*TV 20 NEWS || AZAMGARH : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने आवास पहुंचकर किया भव्य स्वागत व अभिनंदन*

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ जिलाध्यक्ष धुव्र सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर जाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया और उनको शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजेश सिंह महुआरी सौरभ सिंह बिनु अरविंद सिंह अजय सिंह ननकू राम सरोज ऋषिकेश दुबे विभा बरनवाल अश्वनी मिश्रा शोभित श्रीवास्तव निखिल राय सुरेंद्र राजभर अवनीश मिश्रा पवन सिंह मुन्ना नीरज सिंह दीपक राय संतोष चौहान योगेंद्र यादव अवनीश चतुर्वेदी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।