*TV 20 NEWS || LUCKNOW:विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता*
जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा,सपा,बसपा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ो राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने पटके पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया । इस दौरान पार्टी सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक राजनीतिक विकल्प चाहती है सभी राजनीतिक दल ने जनता की बुनियादी सवालों के समाधान के बजाय जातिगत एजेंडे के तहत अपने-अपने जातियों के वोट का सौदा कर रही है। प्रत्येक दल में जातिवाद,पूंजीवाद व विरासत की राजनीति हावी है। आम कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है । प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि जाति व धर्म के नाम पर राजनैतिक दल सिर्फ व्यवसाय कर रहे है। बिजली की समस्या हो , तहसील-थानों में भ्रष्टाचार का मामला,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या,पेपर लीक ,करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर चंदा चोरी की घटना से करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़, लखनऊ अग्निकांड जैसे मामले मौजूदा सरकार की पोल खोलने के लिये काफी है। साजिश के तहत जनता के सामने पक्ष और विपक्ष का फर्जी नैरेटिव तैयार किया जाता है। इस नैरेटिव को प्रदेश की जनता तोड़ेगी। राजनैतिक दलों के विरुद्ध जनता में घोर अविश्वास है लिहाज़ा प्रदेश का प्रत्येक छात्र, युवा, बेरोजगार,मज़दूर ,किसान,महिला,व्यापारी सभी अपने लिए बेहतर चिकित्सा, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार एवं बेहतर भविष्य के मुद्दों पर जेपीआई के बैनर तले लामबंद होकर व्यवस्था परिवर्तन चाहते है। जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया जनता के मुद्दों पर जमीन पर कार्य कर रही है।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जेपीआई प्रमुख शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश में विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। विभिन्न दलों के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे । पार्टी प्रदेश की जन-समस्याओं के समाधान के लिये सदैव तत्पर रहती है । पूर्व में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के माध्यम से संघर्ष जारी रहा है । आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कंपनियों के चंगुल से मुक्त कराना, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र से व्यवसायीकरण समाप्त कराना, युवा नीति एवं हर घर रोजगार योजना के तहत प्रत्येक युवा को रोजगार की गारंटी तथा परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी अथवा स्वरोजगार की व्यवस्था, महिला सुरक्षा,महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु लघु उद्योग,कुटीर उद्योग के माध्यम से रोजगार से जोड़ना,अधिवक्ताओं,पत्रकारों, बुजुर्गों को जीवन यापन हेतु निश्चित मानदेय,एडमिट कार्ड को ही टिकट मानते हुए प्रतियोगी परीक्षाएं नि:शुल्क, समयबद्ध,निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने तथा पेपर लीक जैसे मामलों में संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित करने,छात्रसंघ एवं पुरानी पेंशन बहाली कराना,वित्त विहीन शिक्षकों ,अनुदेशकों ,चौकीदारों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,शिक्षामित्रों,रोजगार सेवकों,एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराते हुये न्यूनतम निश्चित मानदेय की व्यवस्था कराना पार्टी के मुख्य एजेंडे में है। जे.पी.आई प्रदेश के नागरिकों को अन्याय, शोषण, उत्पीड़न से मुक्त कराने हेतु अवसर की समानता,समान संरक्षण प्रदान कर उनके संवैधानिक अधिकारों को बहाल करेगी ।उत्तर प्रदेश में पहली बार युवा नेतृत्व की सरकार होगी जो जनसत्ता से जन सेवा के यथार्थ भाव में जनता को समर्पित पार्टी होगी और आगामी चुनाव में सन् 1977 का इतिहास दोहराया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से एडoसंग्राम सिंह,डॉo ए.के राय, मनोज सिंह,अजमत उल्ला खान, रविन्द्र सिंह, राधेश्याम बाजपेई,रामविलास साहू,अर्जुन सिंह,फिरोज खान,सीमा कुशवाहा,गीता मिश्रा, एडoजे.पी सिंह, दुर्गेश कुमार, मोo अय्यूब, कुनाल दीक्षित, एडo संदीप वर्मा, अंश सिंह चौहान,मुख्य अतिथि लोग दुर्गेश आदि मौजूद रहे ।
सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में पंडित योगेंद्र शर्मा किसान यूनियन के बिपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा से सुनीता बनर्जी,गीता मिश्रा,ममता कश्यप ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जॉय बनर्जी,अशोक पटेल आदि प्रमुख सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।






