*TV 20 NEWS || AZAMGARH : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया गया याद*

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बजरंगी सिंह बज्जू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बजरंगी सिंह बज्जू ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे उन्होने जम्मू-कश्मीर के सम्बन्ध में नारा दिया था एक देश में दो विधान दो प्रधान दो संविधान नहीं चलेगा ।उन्होंने जम्मू कश्मीर में अलग विधान अलग संविधान और अलग प्रधान के विरोध में आंदोलन किया और बिना परमिट के जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने पर उन्हें तत्कालीन जम्मू कश्मीर सरकार ने गिरफ्तार कर लिया और रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के द्वारा बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। भारत विकास पथ पर तेजी से आगे बढ रहा है।
इस अवसर पर कल्पनाथ पासवान, श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, हरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, श्याम नारायण सिंह, दुर्विजय यादव,आरपी राय, हवलदार सिंह, विभा बरनवाल, विवेक निषाद, जितेंद्र राय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।