*TV 20 NEWS ||LUCKNOW:उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने निजी सचिव श्रेणी-1 से निजी सचिव श्रेणी-2 (अनु सचिव स्तर) पर पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को दी हार्दिक बधाई*

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने निजी सचिव श्रेणी-1 से निजी सचिव श्रेणी-2 (अनु सचिव स्तर) पर पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को दी हार्दिक बधाई।

लखनऊ, 03 जुलाई 2026,
उत्तर प्रदेश शासन के सचिवालय प्रशासन अनुभाग-2 (अधिष्ठान) द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप दिनांक 29 जून, 2026 के अनुसार चयन वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश सचिवालय के निजी सचिव श्रेणी-1 के 51 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए निजी सचिव श्रेणी-2 (वेतन मैट्रिक्स लेवल-11) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन पदोन्नत अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के यहां तैनात निजी सचिव श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी तथा श्री प्रवीण कुमार वर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें निजी सचिव श्रेणी-2 (अनु सचिव स्तर) पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी, श्री प्रवीण कुमार वर्मा सहित सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों की निष्ठा, कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता, दक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सुशासन की भावना को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योग्यता, कार्यकुशलता तथा उत्कृष्ट सेवा को सदैव सम्मान देती है। समयबद्ध पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा शासन व्यवस्था अधिक उत्तरदायी, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकताओं, जनहित के कार्यों तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।