*TV 20 NEWS || AZAMGARH:इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी का पैसा अपने खाते में मंगाने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 09.07.2026*
*थाना – साइबर क्राइम, जनपद – आजमगढ़*

*इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी का पैसा अपने खाते में मंगाने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*

*साइबर ठगी की रकम खाते में मंगाकर एटीएम से निकासी कर कमीशन रखता था, शेष धनराशि साथी साइबर अपराधी को सौंप देता था*

*अभियुक्त के खाते के विरुद्ध गुजरात राज्य की एनसीआरपी शिकायत में ₹13.74 लाख की साइबर ठगी का प्रकरण लिंक, मोबाइल फोन बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन तथा थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

*घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-*
प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 31104260072177 की जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खाता संख्या 39938214534 के खाताधारक *रामाश्रय सरोज पुत्र रामपलट सरोज निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़* को पूछताछ हेतु थाना साइबर क्राइम बुलाया गया। पूछताछ, बैंक खाते के स्टेटमेंट एवं तकनीकी विश्लेषण में अभियुक्त अपने साथी *गुड्डू कुमार* के साथ साइबर अपराध में संलिप्त पाया गया। अभियुक्त अपने बैंक खाते में इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त कर एटीएम से नकद निकासी करता था तथा अपना कमीशन रखने के बाद शेष धनराशि अपने साथी को दे देता था। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त को दिनांक 08.07.2026 को समय करीब 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान अभियुक्त के खाते के विरुद्ध *गुजरात राज्य की 01 एनसीआरपी शिकायत* प्राप्त हुई, जिसमें *इन्वेस्टमेंट के नाम पर ₹13,74,000 की साइबर ठगी* किया जाना पाया गया। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पर *मु0अ0सं0- 29/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अपराध का तरीका (Modus Operandi)-*
अभियुक्त ने अपने बैंक खाते की सुविधा अपने साथी साइबर अपराधी को उपलब्ध कराई थी। साथी द्वारा साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि अभियुक्त के खाते में मंगाई जाती थी। अभियुक्त एटीएम से नकदी निकालकर अपना कमीशन रखता था तथा शेष रकम साथी को सौंप देता था। इस प्रकार दोनों मिलकर साइबर ठगी से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामाश्रय सरोज पुत्र रामपलट सरोज निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*वांछित अभियुक्त-*
1. गुड्डू कुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी ग्राम बेलदारीपर, जनपद नालंदा, बिहार।
*बरामदगी-*
➡️ 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (खाते से लिंक सिम सहित)
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 29/2026, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
निरीक्षक विभा पाण्डेय, उ0नि0 रजत सिंह, हे0का0 सुखनन्दन यादव, का0 विशाल यादव, का0 कुंजबिहारी एवं म0का0 संज्ञा देवी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।