प्रकाशनार्थ,
दिनांक-10.7.2026 को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ में माननीय अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में आज अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्य किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव पर्यावरण में इंजीनियरिंग की शिक्षा लेने के जरिए उन्होंने पर्यावरण का महत्व जानते हुए इस संबंध में कदम उठाते रहते हैं। आज पर्यावरण असंतुलित होने के कारण जलवायु में परिवर्तन होता जा रहा है आम आदमी रोगों से ग्रसित होता जा रहा है। अखिलेश यादव दूर दृष्टि वाले नेता हैं उन्होंने अपनी सरकार में 35 करोड़ पेड़ लगाए सरकार में एक दिन में 5 करोड़ पेड़ लगाने का गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड भी कायम किया।
भा.ज.पा. सरकार पूजी पतियों को जमीन देखकर जंगल, वन, उजाडे़ जा रहे हैं अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है जिससे वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
वृक्षारोपण के अवसर पर अजीत कुमार राव, जी एस प्रियदर्शी, पप्पू कुमार यादव, संतोष कुमार गौतम,राम समुझ राम, शिवम गोड़ मेहरा, हंशराज, सुरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।






