*TV 20 NEWS || AZAMGARH : दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर सिधारी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक-26.07.2026*
*थाना : सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर सिधारी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
*महिला के साथ अश्लील कृत्य के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा, न्यायालय भेजा गया*
आज दिनांक 26.07.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 309/2026, धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 26.07.2026 को बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिधारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के दर्ज मुकदमे के नामजद अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 35 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2026 को समय 14:50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव, निवासी– पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र– लगभग 35 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 61/17 धारा 147/148/323/427/504/506 भादवि व 3(1) द 3(1) ध 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 328/17 धारा 307/323/504 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 47/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुंडा अधिनियम भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0- 141/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुंडा अधिनियम भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0- 142/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0- 112/22 धारा 147/148/160/308/332/353/427/504 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0- 113/22 धारा 147/148/323/307/352/427/504/506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
8. मु0अ0सं0- 001/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्ध समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0- 1203/10 धारा 332/ 353/ 353/ 427/427/ 504/ 504/ 506/ 506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी, उ0नि0 मनीष मिश्रा, हे0का0 आफताब, हे0का0 अनिल राय, का0 नीरज यादव, का0 ऐश कुमार, म0का0 गुड़िया मिश्रा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ।






