*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 30.07.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

*• शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*• फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया*

दिनांक 29.07.2026 को वादी थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्री से अभियुक्त राशिद शादी का झांसा देकर बातचीत करता रहा तथा बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही तो अभियुक्त ने शादी से इंकार कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-240/2026 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सुधीर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.07.2026 को अभियुक्त राशिद पुत्र स्व. जाहिद निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को सुदनीपुर पावर हाउस के पास से समय लगभग 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0-240/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
राशिद पुत्र स्व. जाहिद निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, कांस्टेबल अनिल प्रसाद एवं आरक्षी आयुष शर्मा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।