TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ दिनांक 09.08.2026किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 01 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

• किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 01 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

• थाना बिलरियागंज पुलिस ने गोरिया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

दिनांक 08.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना बिलरियागंज पर उपस्थित होकर तहरीर दी गई कि अभियुक्त तौसीफ द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग बहन को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0-211/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 09.08.2026 को उ0नि0 इसरार अहमद खान मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गोरिया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास से अभियुक्त तौसीफ को वादी मुकदमा की नाबालिग बहन के साथ गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लिया गया तथा अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
तौसीफ पुत्र आमीर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भगतपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-211/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।।

गिरफ्तारी का स्थान:
गोरिया बाजार से पहले नहर पुलिया, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 इसरार अहमद खान, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
2. का0 प्रेमचन्द्र कन्नौजिया, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 शशिबाला, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
4. रि0म0का0 कोमल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।