TV20 NEWS ||AZAMGARH : दिनांक- 09.08.2026, जनपद आजमगढ़ अपराध से अर्जित सम्पत्ति पर आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

➡️ अपराध से अर्जित सम्पत्ति पर आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
➡️ 02 गैंगस्टर अभियुक्तों की करीब 01 करोड़ 60 लाख रुपये की सम्पत्ति होगी कुर्क

जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अपराध जगत से अवैध रूप से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अभियुक्ता संतरा देवी पत्नी सुरेश राम, निवासिनी गडेरीपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ एक आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है, जिसका एक संगठित गैंग है। उक्त गैंग का लीडर उसका पुत्र राज उर्फ सवारिया तथा दूसरा पुत्र समर उर्फ अरुण गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। अभियुक्ता संतरा देवी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं चोरी से सम्बन्धित कुल 09 मुकदमे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं। अभियुक्ता द्वारा अपराध जगत से अवैध रूप से अर्जित करीब 05 बिस्वा भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 01 करोड़ 20 लाख रुपये है, को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया जायेगा।

इसी प्रकार अभियुक्त राज कुमार गौड़ पुत्र छांगुर गौड़, निवासी रेवरा परवेजपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा एक संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य है। अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित कुल 04 मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा अपराध जगत से अवैध रूप से अर्जित करीब 03 बिस्वा भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है, को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया जायेगा।

इस प्रकार दोनों गैंगस्टर अभियुक्तों द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित करीब 08 बिस्वा भूमि, जिसकी कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ 60 लाख रुपये है, को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।