*TV 20 NEWS || AZAMGARH : माननीय राज्यपाल महोदया, उ0प्र0 शासन के जनपद आजमगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस बल की वीवीआईपी ड्यूटी हेतु ब्रीफिंग*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–10.08.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*➡️ माननीय राज्यपाल महोदया, उ0प्र0 शासन के जनपद आजमगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस बल की वीवीआईपी ड्यूटी हेतु ब्रीफिंग*

*➡️ श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

माननीय राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन के दिनांक 11.08.2026 को जनपद आजमगढ़ आगमन के दृष्टिगत वीवीआईपी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं।

इसी क्रम में श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। इस दौरान वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट, रूट व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही तथा अपने-अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक परिस्थिति में आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान जनपद आजमगढ़ के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण तथा वीवीआईपी ड्यूटी हेतु अन्य जनपदों से आए समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*आजमगढ़ पुलिस द्वारा माननीय राज्यपाल महोदया के जनपद आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।*