TV 20 NEWS || AZAMGARH: “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 130 ग्राम डायजापाम रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 11.08.2026 जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 130 ग्राम डायजापाम रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*
थाना अतरौलिया पर पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ 130 ग्राम डायजापाम रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 23.05.2013 को वादी मुकदमा श्री अनिल प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त पंचम मौर्य पुत्र लखराज मौर्य निवासी राजे सरायपुर, थाना राजे सुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ 130 ग्राम डायजापाम बरामद होना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 155/2013 धारा-8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 6 गवाह परीक्षित हुए है ।






