*TV 20 NEWS || AZAMGARH: माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–11.08.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*🔹 माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न*

*🔹 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 500 किट उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार को माननीय राज्यपाल महोदया ने किया सम्मानित*

*🔹 माननीय राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर*

*🔹 महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल को राज्यपाल महोदया ने सराहा*

 

*➡️कार्यक्रम का विवरण–*
आज दिनांक 11.08.2026 को *महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल* की अध्यक्षता में तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के 500 आंगनबाड़ी केन्द्रों को किट उपलब्ध कराई गईं। समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण की इस सराहनीय पहल के लिए माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा *जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार को सम्मानित* किया गया।

उक्त कार्यक्रम में *पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर ) श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव* सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।