*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड की ₹19,999/- की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 21.08.2026*
*साइबर हेल्प डेस्क, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।*
*🔹साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड की ₹19,999/- की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई*
थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के खाते से निकाली गई ₹19,999/- की धनराशि वापस कराई गई।
*➡️ घटना/ कार्यवाही का विवरण-*
घटना के अनुसार पीड़िता हिना शर्मा पत्नी श्री विपुल शर्मा, निवासी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ अपने मोबाइल पर यूट्यूब चला रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर खाते से ₹19,999/- निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर हेल्प डेस्क, थाना कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 सागर कुमार रंगू एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक खातों में धनराशि को होल्ड कराया गया। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप ₹19,999/- की संपूर्ण धनराशि होल्ड कराकर पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता द्वारा साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली एवं जनपद आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।
*➡️ आमजन से अपील-*
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर अपनी *बैंक संबंधी जानकारी, OTP, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।* साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा *cybercrime.gov.in* पर शिकायत करें। पीड़ित व्यक्ति अपने नजदीकी थाने स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर भी तत्काल संपर्क कर सकते हैं।






