*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना पवई की साइबर टीम की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड की ₹48,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 21.08.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना पवई की साइबर टीम की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड की ₹48,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में, जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई की साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़ित की ₹48,000/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
*➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदक रामचन्द्र यादव पुत्र वंशराज यादव, निवासी ग्राम खुरचंदा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर ₹48,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33105260119888 है।
*➡️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
शिकायत प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष पवई के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान फ्रॉड की गई धनराशि का विवरण प्राप्त कर संबंधित खाते को फ्रीज कराने की कार्यवाही की गई। इसके उपरांत साइबर टीम द्वारा कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से आवश्यक वैधानिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दिनांक 21.08.2026 को फ्रॉड की गई ₹48,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*➡️ साइबर सुरक्षा हेतु अपील-*
जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज अथवा यूपीआई अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। अपने *बैंक खाते की जानकारी, OTP, UPI PIN एवं अन्य गोपनीय जानकारी* किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* अथवा *cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर धनराशि को वापस कराया जा सके।
*➡️साइबर टीम थाना पवई-*
उ0नि0 मनीष पाल(थानाध्यक्ष पवई), का0 अंकित कुमार, का0 गौतम मध्येशिया थाना पवई जनपद आजमगढ़।






