*TV 20 NEWS || AZAMGARH : लखनऊ में इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो 2026, SP डॉ. अनिल कुमार ने किया पोस्टर विमोचन*
*लखनऊ।* आगामी 11 , 12 , और 13 सितंबर को *गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल लखनऊ* में आयोजित होने वाले *इंडिया फोटो, वीडियो एक्सपो 2026* के *पोस्टर* का विमोचन आज पुलिस लाइन/कार्यालय में पुलिस अधीक्षक *डॉ अनिल कुमार जी* के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर SP सर ने कहा कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आज एक बड़ा रोजगार का क्षेत्र है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने में मदद करेंगे। उन्होंने आयोजक कमेटी फोटोग्राफर एसीसीएशन उत्तर प्रदेश को बधाई दी।
इस अवसर पर फ़ोटोग्राफ़र एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मंडल प्रभारी हेमन्त श्रीवास्तव, जिलाप्रभारी रामप्रकाश , उपाध्यक्ष बबलू मधेशिया ,मीडिया प्रभारी आकाशदीप यादव , निजामाबाद तहसील प्रभारी प्रदीप , ब्लाक प्रभारी संतोष मौर्य आदि मौजूद थे .।






