*TV 20 NEWS || AZAMGARH :बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा—“पूर्वांचल अस्पताल” सील*

*🚨 प्रेस नोट, दिनांक- 02.09.2026*
*जनपद- आजमगढ़*

*⚡ बिलरियागंज-रौनापार बॉर्डर पर “अवैध अस्पताल” के खिलाफ बड़ा एक्शन*
*⚡ बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा—“पूर्वांचल अस्पताल” सील*

*“मरीजों की जान से खिलवाड़ की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई”*

➡️थाना बिलरियागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करमैनी में पूर्वांचल अस्पताल के नाम से एक अस्पताल के बिना पंजीकरण एवं निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता वाले चिकित्सकों के माध्यम से संचालित किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में यह भी बताया गया था कि अस्पताल में गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जा रहा है।

➡️मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अस्पताल का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया तथा अस्पताल का संचालन नियमानुसार न होना पाया गया।

➡️निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कड़ा कदम उठाते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में “पूर्वांचल अस्पताल” को सील कर दिया। संबंधित प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*👮 स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई टीम*
1. डा0 मोहन लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद आजमगढ़।
2. धीरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी, जनपद आजमगढ़।
3. बृजेश सिंह, सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला अस्पताल, आजमगढ़।

➡️ जनपद आजमगढ़ में आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।