*TV 20 NEWS || AZAMGARH :गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य बनने पर श्री कृष्ण किशन भैया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

*गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य बनने पर श्री कृष्ण किशन भैया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

आजमगढ़। युवाओं में बेहद लोकप्रिय और युवाओं की बुलंद आवाज बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण किशन सिंह (किशन भैया) को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। कई राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके किशन भैया के इस मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

घोषणा के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और युवा उनके कालीचौरा स्थित निजी आवास पर एकत्रित हुए। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी की और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह और भव्य स्वागत से अभिभूत होकर किशन भैया ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनकी सामान्य सी राजनीतिक यात्रा को सम्मान देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जब भी अन्य प्रदेशों में जिम्मेदारी दी, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की मेहनत के दम पर वहां कमल खिला। शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से पार्टी का परचम लहराने के लिए वे पूरी ताकत झोंक देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश सशक्त होकर अखंड भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पार्टी के संकल्प को पूरा करने के लिए वे समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।

इस दौरान डॉ. पवन मिश्र, सिंटू राय, राजा सर्वेश तिवारी, समर सिंह, निखिल मोनू जायसवाल, उदय प्रताप सिंह रिशु, सौरभ सिंह, पवन सिंह नीलकंठ, प्रशांत राय रिंकू, राहुल भूषण, रंजीत सिंह, आयुष मिश्रा, इंद्रपाल सिंह, अश्वनी मिश्रा, सत्या बरनवाल, आलोक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश एसपी, मनीष सिंह, बृजेश चौरसिया, चंद्रशेखर सिंह, कृष्ण कांत सिंह बब्बन, अमित जायसवाल, मृगांक शेखर, नीरज सिंह, अविनाश गोंड, विवेकानंद सिंह, विवेक सिंह एवं शौर्य कौशिक सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।