*TV 20 NEWS || AZAMGARH :समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी कार्यालय लखनऊ से आए परिपत्रों को जिला सचिव वर्मन यादव ने पढ़कर के सुनाया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद व अन्य पदाधिकारी गण दिनांक- 5 सितंबर 2026 को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के द्वितीय राष्ट्रपति, दार्शनिक, शिक्षाविद् के जन्मदिन पर “शिक्षक दिवस” मनाने के लिए को बंद किये गए प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर के बगल में समारोह आयोजित कर मनाया जाएगा।
भा.ज.पा. सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने के लिए विद्यालयों को बंद कर रही है। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी सभी विद्यालय खोले जाएंगे और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पिछड़ी गरीब शोषित दलित अल्पसंख्यक के बच्चों को उचित शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा क्यों कि शिक्षा ही व्यक्ति समाज व देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रत्येक बंद हुए स्कूलों पर पार्टी के पदाधिकारीगण की ड्यूटी लगाई गई है।
भा.ज.पा. विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों,माध्यमिक विद्यालयों में आरएसएस की विचारधारा को थोपने का काम कर रही है जो देश की अखंडता व एकता के लिए घातक है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि दिनांक-1 सितंबर 2026 को उप कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार आर. एस.एस द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता के विरोध में समाजवादी युवा संगठनों के द्वारा विरोध दर्ज कराने पर पुलिस मां बहन की गालियां देते हुए कोतवाली के लॉकअप में बंद कर दिया उन लोगों को पानी नहीं दिया गया। योगी सरकार आज संवैधानिक व अलोकतांत्रिक तरीके से पुलिस के माध्यम से दमन करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दिनांक 7 सितंबर 2026 को पुलिस अधिकारियों से मिलेगा।
डॉ. संग्राम यादव विधायक ने कहा कि योगी सरकार के जन विरोधी कार्यों से जनता ऊब चुकी है।
जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में है।
सभी पदाधिकारी मिलकर फॉर्म 6,7,8 के माध्यम से अपने बूथों पर सघन कार्य करें कोई भी व्यक्ति वोट देने से वंचित न रह जाए।
बैठक में अखिलेश यादव विधायक, कमलाकांत राजभर विधायक, पूजा सरोज विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व सांसद श्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, जयराम सिंह पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में अजीत कुमार राव, अब्दुल्ला अलाउद्दीन,डॉ हरिराम यादव, राज नरायन यादव, जगदीश यादव, अशोक यादव, हरिश्चंद्र यादव, वसीमुद्दीन शेख, दुर्गेश यादव, लल्लन चौहान, श्यामदेव चौहान, इं. अभिषेक यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।






