*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर वांछित आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05.09.2026*
*थाना- मुबारकपुर जनपद- आजमगढ़*
*🔹फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर वांछित आरोपी गिरफ्तार*
*🔹रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से करता था ठगी।*
*🔹कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ओप्पो मोबाइल फोन व 01 सिम कार्ड बरामद।*
*पूर्व की घटना-*
मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेशानुसार रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा एवं अंकित जायसवाल के विरुद्ध फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी/ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 05.09.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण/शांति व्यवस्था हेतु बड़ी अर्जेन्टी तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित आरोपी रवि कुमार झा रोडवेज तिराहे के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय करीब 13:05 बजे, रोडवेज तिराहा से कुछ दूरी पहले, कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त का विवरण-*
रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा, उम्र करीब 28 वर्ष, वर्तमान पता- जे-1/44 चाणक्य प्लेस पार्ट-1, उत्तमनगर जनकपुरी, थाना जनकपुरी, नई दिल्ली; मूल पता- भासर चौक, वार्ड नं0-10, सीतामढ़ी, थाना सीतामढ़ी, जिला सीतामढ़ी, बिहार।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह ग्राहकों से रुपये लेकर रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर अनुचित लाभ अर्जित करता था।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं 01 सिम कार्ड बरामद।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी, का0 कुलदीप सरोज, का0 मुकुन्द मिश्रा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






