समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दिनांक- 1 सितंबर 2026 को आर.एस.एस. द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीव कुमार द्वारा अध्यक्षता किए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा संगठनों द्वारा विरोध करने पर 15 छात्रों को गालियां देकर पुलिस द्वारा कोतवाली सदर के लाकप में बंद कर दिया गया। 7 घंटे तक बंद किए जाने के दौरान पानी मांगे जाने पर भी नहीं दिया।
उनकी रिहाई के बाद सी.ओ. सिटी द्वारा छात्रों को मानसिक टॉर्चर कर, भयभीत कर,राजनीति करने से हट जाने की बातें की गई।
सी.ओ. सिटी के इस असंवैधानिक रवैए के विरोध के संबंध में प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला।
एस.पी. से बात के दौरान कहा गया की अभिव्यक्ति की आजादी व विरोध प्रदर्शन, संवैधानिक अधिकार है। पुलिस की इस बर्बरता से छात्रों में आक्रोश है। अधिकारियों के ऐसे व्यवहार से टकराहट होती है।
प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में हो रही बढ़ते अपराधों, सामंती लोगों द्वारा पी.डी.ए.के लोगों का दमन, पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज करने से जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। थानों,तहसीलों पर धन उगाही, दबंगों के प्रभाव में आकर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मनमाना किए जाने से जनता परेशान है।
पुलिस भा.ज.पा.नेताओं के प्रभाव में आकर जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा करा रही है। यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
प्रतिनिधि मंडल में स.पा. जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉ.संग्राम यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव,ओम प्रकाश राय, शिवसागर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।






