TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना–जीयनपुर, जनपद–आजमगढ़ ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक आरोपी महिला गिरफ्तार, 03 नाक की कील बरामद

ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक आरोपी महिला गिरफ्तार, 03 नाक की कील बरामद

पूर्व की घटना- दिनांक 07.09.2026 को वादी मुकदमा विनोद वर्मा पुत्र स्व0 महेन्दर वर्मा निवासी गुरू गोविन्द नगर वार्ड नं0 06, अजमतगढ़, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गयी कि कस्बा अजमतगढ़ स्थित उनकी श्रेया ज्वेलर्स की दुकान पर एक पुरुष व दो महिलाएं आभूषण देखने के बहाने 05 पीस नाक की कील बदलकर चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 374/2026 धारा 305(A), 318(4) बीएनएस बनाम एक पुरुष व दो महिला अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी अजमतगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष एवं 01 अभियुक्ता को रजादेपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर देशी शराब के ठेके के पास से समय करीब 14:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पीली धातु की नाक की कील बरामद की गयी तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष।
2. 01 अभियुक्ता
बरामदगी-
• 03 अदद पीली धातु की नाक की कील।
• 01 अदद मोटरसाइकिल, धारा 207 एमवी एक्ट में सीज।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 374/2026 धारा 305(A)/318(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी अजमतगढ़, हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, का0 मो0 शाहिद, म0का0 अंजली यादव, म0का0 नेहा मिश्रा, थाना जीयनपुर।