*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 20.09.2026 | जनपद- आजमगढ़*
*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*🔹 जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 09 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक *20.09.2026* को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल *09 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया।
➡️ मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल *09 NBW वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार NBW वारंटी अभियुक्तों में थाना *मुबारकपुर, जहानागंज, कप्तानगंज, अतरौलिया व थाना बरदह* क्षेत्र से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।
जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध *जीरो टॉलरेंस की नीति* के तहत प्रभावी एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*🔷 आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।*






