*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी, नाट्य मंचन से दिखेगा मोदी का 25 साल का सफर*

आजमगढ़, 20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय आजमगढ़ में रविवार को आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में हुए विभिन्न बदलावों को जीवंत एवं भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस व्यापक अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रस्तुतियों का आयोजन कर लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से जुड़ी विभिन्न घटनाओं एवं प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषिकेश दुबे,विभा बरनवाल,मनोज गिरी, शोभित श्रीवास्तव,जितेंद्र राय,विनय उपाध्याय आदि उपस्थित रहेl