TV20 NEWS ||AZAMGARH :साइबर फ्रॉड के दो मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों के ₹13,247/- कराये वापस

साइबर फ्रॉड के दो मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों के ₹13,247/- कराये वापस

थाना मुबारकपुर व गम्भीरपुर पुलिस की साइबर टीम ने फ्रॉड की धनराशि करायी होल्ड, नियमानुसार पीड़ितों के खातों में वापस करायी धनराशि

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की आजमगढ़ पुलिस ने की अपील

जनपद आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुबारकपुर एवं थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के दो अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामलों में पुलिस की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल ₹13,247/- पीड़ितों के खातों में वापस कराये गये।

थाना मुबारकपुर क्षेत्र में शमशेर अली निवासी पुरानी बस्ती के साथ फल उपलब्ध कराने का झांसा देकर ₹57,000/- की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹56,565/- होल्ड कराये गये, जिसमें से ₹6,690/- नियमानुसार पीड़ित के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि की वापसी हेतु सम्बन्धित बैंक से समन्वय कर कार्यवाही प्रचलित है।

इसी प्रकार थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में तिलथु यादव निवासी ग्राम कमरावां के HDFC बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से ₹44,998/- का साइबर फ्रॉड हुआ था। साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धनराशि होल्ड करायी गयी, जिसमें से ₹6,557/- MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि की वापसी हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

इस प्रकार दोनों मामलों में कुल ₹13,247/- की धनराशि पीड़ितों को वापस करायी गयी है।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत दर्ज करायें, जिससे ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्यवाही की जा सके।