*TV 20 NEWS || BALLIA: थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी बरामद*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 28.09.2026*

*थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी बरामद।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष नगरा श्री संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे थाना नगरा अंतर्गत ग्राम सेमरी में सोनू यादव पुत्र रामकवल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना नगरा जनपद बलिया जिसके घर की बिजली आंधी/तूफान व बारिश के कारण खराब होने पर वह स्वयं ही अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खम्भे से बिजली बना रहा था, जिसका उसके पटीदार उपरोक्त द्वारा विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया, जिसको लेकर सोनू यादव से शैलेंद्र यादव एवं उसके परिवारजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें सोनू घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
दिनांक 27.09.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 संदीप कुमार, उ0नि0 श्री शिवकुमार मय हमराद द्वारा मु0अ0सं0- 190/2026 धारा- 105,115(2), 352, 3(5) BNS से सम्बन्धित नामजद *अभियुक्तों 1. शैलेन्द्र यादव पुत्र सुमेर यादव उम्र करीब 33 वर्ष, 2. सुमेर यादव पुत्र स्व0 सुरूज यादव उम्र करीब 56 वर्ष 3. हरेराम स्व0 ललिता यादव उम्र करीब 47 वर्ष 4. राजकुमार यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम सेमरी काली स्थान थाना नगरा जनपद बलिया* को थाना स्थानीय पर पूछताछ के बाद समय करीब 22.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, तत्पश्चात अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी को डीह बाबा मंदिर सोनाड़ी रोड के किनारे झाड़ी से बरामद कर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 190/2026 धारा 105,115(2), 352 3(5) BNS थाना नगरा बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.शैलेन्द्र यादव पुत्र सुमेर यादव उम्र करीब 33 वर्ष
2. सुमेर यादव पुत्र स्व0 सुरूज यादव उम्र करीब 56 वर्ष
3. हरेराम स्व0 ललिता यादव उम्र करीब 47 वर्ष
4. राजकुमार यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम सेमरी काली स्थान थाना नगरा जनपद बलिया

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री शिवकुमार यादव थाना नगरा
3. का0 दुर्गेश यादव थाना नगरा, बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*