*TV 20 NEWS || AZAMGARH:निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग का तार चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 29.09.2026,थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*🔹 निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग का तार चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 सिधारी पुलिस ने चोरी की घटना का किया अनावरण, कब्जे से 4.860 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.09.2026 को वादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र पुदई राम, निवासी ग्राम बसदुआ, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर द्वारा थाना सिधारी पर तहरीर दी गई कि ग्राम गेलवारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में दिनांक 11.09.2026 से बिजली वायरिंग का कार्य कराया जा रहा था। दिनांक 28.09.2026 को निर्माणाधीन मकान पर पहुंचने पर बिजली वायरिंग का तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किया जाना पाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी-*
दिनांक 29.09.2026 को उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोशन पुत्र स्व0 प्रभुनाथ, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष एवं अमित कुमार उर्फ डिम्पल पुत्र सुबाष, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को गेलवारा अण्डरपास के पास से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 4.860 किलोग्राम जला हुआ कॉपर का तार बरामद हुआ। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 398/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 धर्मराज यादव, का0 अजीत कुमार सिंह एवं का0 विनोद कुमार यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






