*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से वैवाहिक विवाद के 01 प्रकरण में समझौता, 03 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की हुई काउंसलिंग*

*प्रेस-विज्ञप्ति, जनपद- आजमगढ़, दिनांक- 29.09.2026*

*🔹 नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से वैवाहिक विवाद के 01 प्रकरण में समझौता, 03 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की हुई काउंसलिंग।*
*🔹 थाना सरायमीर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 साइबर फ्रॉड के पीड़ित को साइबर टीम की प्रभावी पैरवी से ₹6,500 की धनराशि वापस कराई गई।*
*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं साइबर अपराध से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

*नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 29.09.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 03 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से बुलाकर काउंसलिंग एवं मिडिएशन कराया गया। सभी 03 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिनमें अथक प्रयास के बाद 01 प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराया गया। समझौता किये गये प्रकरण में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग, जेवरात लेकर मारपीट एवं घर से निकालने संबंधी विवाद था।
इस दौरान उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, का0 जितेन्द्र कुमार साह, का0 सुनील कुमार गुप्ता एवं म0का0 नेहा सिंह उपस्थित रहे। नई किरण परियोजना के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान एवं बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
*थाना सरायमीर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
दिनांक 20.03.2026 को थाना सरायमीर पर दर्ज मु0अ0सं0 78/2026 धारा 137(2)/87/352/351(3)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तुषार कपूर पुत्र द्वारिका, निवासी ग्राम छित्तेपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को दिनांक 29.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा कुरियावां मोड़ के पास से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में किशोरी की पूर्व में बरामदगी की जा चुकी है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*साइबर फ्रॉड की ₹6,500 धनराशि वापस कराई गई-*
दिनांक 03.08.2026 को थाना निजामाबाद क्षेत्र निवासी आवेदिका के बैंक खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ₹28,100 का साइबर फ्रॉड हुआ था। आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से कुल ₹18,079 की धनराशि होल्ड कराई गई, जिसके क्रम में थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा MRM पोर्टल के माध्यम से ₹6,500 की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता द्वारा आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साइबर टीम- उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी।