*TV 20 NEWS || LUCKNOW:”जनता की सेवा मेरे लिए पूजा के समान: 7-कालिदास मार्ग पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी आमजन की फरियाद”*
मीडिया कार्यालय – उप मुख्यमंत्री
प्रेस विज्ञप्ति
“जनता की सेवा मेरे लिए पूजा के समान: 7-कालिदास मार्ग पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी आमजन की फरियाद”
“जनता दर्शन में उमड़ी भीड़: आवास, चिकित्सा और पेंशन की समस्याओं पर डिप्टी सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश”
“कैंसर पीड़ित की आर्थिक मदद से लेकर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल तक: केशव प्रसाद मौर्य के दरबार में मौके पर हुए समाधान”
“सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे: जनता दरबार में अधिकारियों को कड़े और त्वरित कार्रवाई के निर्देश”
लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज 7, कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से लिखित एवं दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर पात्र लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। श्री मौर्य ने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध हूं। जनता की समस्या का समाधान करना मेरे लिए पूजा करने के समान है।”
सीतापुर के दिव्यांग श्री कमलदीप पुत्र श्याम किशोर ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिसके क्रम में उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सीतापुर को लिखित एवं मौखिक आदेश दिये कि तत्काल उपलब्ध करायें।
रायबरेली के श्री सूर्यभान शुक्ला ने कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी श्रीमती साधना शुक्ला के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सुल्तानपुर की श्रीमती लालती सिंह ने विधवा पेंशन एवं आवास संबंधी सहायता की मांग रखी। लखनऊ के श्री सुमित राजपूत ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में अपनी समस्या उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास दिलाने के लिए मुजफ्फरनगर की श्रीमती कविता पत्नी श्री राजकुमार और श्रीमती राजबाला पत्नी श्री रमेश, अमरोहा के मोहम्मद छोटे, सुल्तानपुर की श्रीमती लालती सिंह पत्नी श्री बमबहादुर सिंह, श्री अखिलेश कुमार त्रिपाठी तथा मेरठ की श्रीमती वर्तिका पत्नी श्री रोहित ने अनुरोध किया। हरदोई की श्रीमती रीना पत्नी श्री लालराम ने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुरादाबाद की श्रीमती मोहनिया पत्नी स्वर्गीय श्री नरेश ने राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया।
श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, किसान पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाए। बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों से संबंधित शिकायतों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में गरीबों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास, इलाज, भोजन और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।
रतन सिंह, सूचनाधिकारी, उप मुख्यमंत्री (एम)






