*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:प्रयागराज में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के साथ प्रतिमा अनावरण और जनसभा में होंगे शामिल*

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तेलियरगंज चौराहे पर आयोजित बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण उनके योगदान और सामाजिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होगा।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रयागराज के पेंटिंग इंस्टिट्यूट ग्राउंड में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के सभी सम्मानित संवाददाताओं एवं छायाकारों से कार्यक्रमों में शामिल होकर समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है। यह सूचना उप मुख्यमंत्री के मीडिया कार्यालय की ओर से सूचनाधिकारी रतन सिंह द्वारा जारी की गई है।