*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में थाना जहानागंज एवं बरदह पुलिस द्वारा कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना रौनापार पुलिस ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित को ₹19,775.41 वापस कराए*

*प्रेस नोट*

*दिनांकः 17.10.2026,जनपद आजमगढ़*

 

*➡️ आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में थाना जहानागंज एवं बरदह पुलिस द्वारा कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना रौनापार पुलिस ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित को ₹19,775.41 वापस कराए।*

 

*➡️ थाना जहानागंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।*

 

*➡️ थाना बरदह पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को पकड़ा; थाना रौनापार पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित की धनराशि वापस कराई।*

 

*थाना जहानागंज: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 20.09.2026 को थाना जहानागंज क्षेत्र के निवासी वादिनी ने अपनी करीब 15 वर्षीय पुत्री को आरोपी चन्दन पुत्र सुफेर द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 17.10.2026 को उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर परदेशी मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र सुफेर, निवासी ग्राम मैनुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेज दिया।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 201/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट।

 

*थाना बरदह: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 16.10.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह पुलिस बल ने ग्राम सरायमोहन स्थित बदनाम चाय की दुकान के पास से शिवम सरोज उर्फ प्रधान पुत्र राजेश सरोज, निवासी ग्राम सरायमोहन, थाना बरदह, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .303 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 332/2026, धारा 7/25 आर्म्स एक्ट, थाना बरदह।

 

*थाना रौनापार: साइबर फ्रॉड के पीड़ित को ₹19,775.41 वापस कराए*

थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम बैदौली निवासी जगदीश भारती के मोबाइल फोन की दिनांक 13.04.2026 को दिल्ली में चोरी हो गई थी। दिनांक 17.04.2026 को नया सिम चालू करने के बाद उनके बैंक खाते से ₹1,15,090/- निकल गए। पीड़ित द्वारा दिनांक 18.04.2026 को साइबर शिकायत संख्या 33104260085818 दर्ज कराई गई।

थाना रौनापार की साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर ₹95,653.61 की धनराशि विभिन्न खातों में होल्ड कराई। इसमें से ₹19,775.41 दिनांक 16.10.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। पुलिस के अनुसार, अब तक कुल ₹50,225.41 वापस कराए जा चुके हैं तथा शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।

पुलिस टीम- साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

 

*आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शस्त्रों के विरुद्ध कार्रवाई एवं साइबर अपराध पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।*