*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शिक्षक निर्वाचन में नोटिस को लेकर सपा का हल्लाबोल! डीएम से मिले विधायक, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी*

प्रकाशनार्थ,
गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में भा.ज.पा. की योगी सरकार के इशारे पर चुनाव में विद्यालयों के प्रबंधकों / प्रधानाचार्यो शिक्षकों पर दबाव डालने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी की जा रही नोटिसों के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व सांसदो व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से मिलकर विरोध दर्ज कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी को विधायकों व जिलाध्यक्ष की हस्ताक्षर संबंधित पत्र में यह उद्गघृत है कि नोटिस के माध्यम से उनसे विद्यालय के कागजात व सत्यापन के नाम पर दबाव डालकर भा.ज.पा. प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की बात कहा जाना निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव व आचार संहिता के विरुद्ध है।
जब फाइनल वोटर लिस्ट प्रदर्शित हो गई है दिनांक- 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है इस बीच में दिनांक- 19 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी करना चुनाव आयोग के नियमों व संवैधानिक दायित्वों के विरुद्ध है। नोटिस की कॉपी जिलाधिकारी को दिखाया गया।
मांग की गई कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध नियम संगत कार्यवाही की जाए।
इसके बाद स.पा. प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
पहुंचा वहां जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद नहीं मिले, एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई गई,संविधान व आयोग के नियमों की अवहेलना के संबंध में बताया गया।
जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया यदि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव में व्यवधान पैदा करेगा तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।
सपा प्रतिनिधि मंडल पार्टी कार्यालय से मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और वहां से पैदल मार्च करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद,अखिलेश यादव, बचाई सरोज, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, संतोष कुमार गौतम, बीरू यादव आदि रहे।