*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ईसीसीई एजुकेटर चयन प्रक्रिया में शिकायतों की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति गठित*

ईसीसीई एजुकेटर चयन प्रक्रिया में शिकायतों की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

ईसीसीई एजुकेटर जांच आख्या प्राप्त होते ही नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई

आजमगढ़, 25 अक्टूबर 2026।

विभिन्न श्रोतों से प्राप्त एवं सोशल मीडिया द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, आजमगढ़ में ईसीसीई एजुकेटर पद पर चयन प्रक्रिया के संबंध में शिकायत की गई हैं । शिकायत में जेम पोर्टल पर प्रकाशित टेंडर संख्या Gem/2025/B/6850593 के अंतर्गत सेवा प्रदाता कंपनी लीड रिसोर्स सिक्योरिटी एंड मैनपावर सर्विसेज, लखनऊ द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों से नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है।

उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जल्दी से निष्पक्ष जाँच पूरी करके रिपोर्ट जमा करने हेतु निर्देशित किया है ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

समिति में मुख्य कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को शामिल किया गया है। जांच आख्या प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।