*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान एवं अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में 03 महिला आरक्षियों एवं 01 महिला नागरिक ने किया रक्तदान।*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 25.10.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*🔹 शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान एवं अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में 03 महिला आरक्षियों एवं 01 महिला नागरिक ने किया रक्तदान।*

➡️ आज दिनांक 25.10.2026 को मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत वामा सारथी एवं सिविल डिफेंस आजमगढ़ द्वारा IMA आजमगढ़ के सहयोग से पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

➡️ शिविर में थाना कंधरापुर पर नियुक्त महिला *आरक्षी नीतू सिंह, रिद्धि तिवारी एवं अनीता गुप्ता* ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं, *महिला मंडल जन सेवा समिति की सचिव पूनम उमेश सिंह,* निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ ने भी रक्तदान कर जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

➡️ शिविर में *कुल 33 यूनिट रक्तदान* किया गया। महिलाओं की इस सहभागिता ने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानव सेवा का संदेश दिया।

🔷 रक्तदान महादान है—आपका एक कदम किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।