*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जनपद न्यायालय परिसर में 01 नवम्बर को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन*
*जनपद न्यायालय परिसर में 01 नवम्बर को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन*
*जनपद न्यायाधीश करेंगे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण, लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित*
आजमगढ़, 30 अक्टूबर 2026//
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ अंकित वर्मा ने बताया कि मा० उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 01 नवम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, आजमगढ़ में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सेवाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।
शिविर के शुभारम्भ के उपरान्त मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।






