*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा थाना सिधारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 03.11.2026*
*जनपद आजमगढ़*

*🔹 वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा थाना सिधारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।*

*🔹 थाना कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस एवं थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

*🔹 आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, नियमित पैदल गश्त, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।*

➡️ आज दिनांक 03.11.2026 को *वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा* द्वारा जनपद आजमगढ़ के *थाना सिधारी* का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान *पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक* सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गैर जनपद से आए आईपीएस अधिकारीगण *श्री सम्यक चौधरी (जनपद जौनपुर), श्री विक्रम दहिया (जनपद चंदौली), श्री राजकुमार मीणा (जनपद मिर्जापुर), श्री ऋषभ रुदवाल एवं सुश्री मेवीस वॉक (जनपद सोनभद्र) तथा श्री शुभम अग्रवाल (जनपद भदोही)* भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

*थाना सिधारी का वार्षिक निरीक्षण-*
➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना परिसर में पहुंचकर सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया तथा गार्द के टर्नआउट, अनुशासन एवं सलामी की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इसके उपरांत थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों को अद्यावधिक रखने एवं सभी प्रविष्टियां समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थाना परिसर में स्थित मालखाना, माल मुकदमाती एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर माल मुकदमाती के सुरक्षित रखरखाव, शस्त्रों एवं कारतूसों की उपलब्धता तथा उनके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। हवालात का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई।

➡️ महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुनने तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति से संबंधित गतिविधियों एवं महिला संबंधी अपराधों में की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई।

➡️ सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर ऑनलाइन अभिलेखों एवं पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों की स्थिति का जायजा लिया गया। लंबित विवेचनाओं, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, भोजनालय एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

➡️ हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निरंतर निगरानी रखने, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक गतिविधियों की जानकारी संकलित कर समय रहते निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शस्त्र संचालन के संबंध में पुलिसकर्मियों की दक्षता की जानकारी लेते हुए नियमित अभ्यास कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दिशा-निर्देश-*
➡️ आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी वाहन चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने, अवैध अतिक्रमण हटवाने तथा पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा गया।

➡️ थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम चौकीदारों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया।

*जनशिकायतों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा-*
➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने तथा पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।