*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पुलिस लाइन आजमगढ़ में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दो महिला खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने किया सम्मानित*
*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद– आजमगढ़, दिनांक– 26.11.2026*
*🔹 पुलिस लाइन आजमगढ़ में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दो महिला खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने किया सम्मानित।*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन आजमगढ़ में संचालित खेल पहल के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दो महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
➡️ दिनांक 19.11.2026 को मोहम्मदाबाद स्थित संत गदीनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुलिस लाइन आजमगढ़ की दो महिला खिलाड़ियों का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 21 से 24 दिसंबर 2026 तक शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी।
➡️ चयनित खिलाड़ियों में स्वाति निषाद (अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग), पुत्री प्रेमचंद निषाद तथा अंशु यादव (अंडर-62 किलोग्राम भार वर्ग), पुत्री ओम प्रकाश यादव शामिल हैं।
➡️ आज दिनांक 26.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में दोनों चयनित महिला खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय एवं भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद आजमगढ़ का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
➡️ उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ में राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रेफरी कोच श्री सुनील कुमार शिंदे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पुलिस की इस खेल पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री ईश्वरलाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुश्री आस्था जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री भूपेश पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।






