*TV 20 NEWS || LUCKNOW:विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील*
*प्रेस विज्ञप्ति*
मीडिया कार्यालय, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
*विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील*
*आज का छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा : केशव प्रसाद मौर्य*
*लखनऊ, 26 नवंबर, 2026।* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। श्री मौर्य ने कहा कि प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने और जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर धरती को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान दे। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा और उसकी देखभाल का हमारा छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। हमें भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सौंपने के लिए आज से ही अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।






