*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनता की वर्षों पुरानी मांग को मिली स्वीकृति, शोहरतगढ़ में खुशी की लहर*

———————————————

मेरे शोहरतगढ़ को एक और बड़ी सौगात यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से मिली है । चिल्हिया–परैया–बर्डपुर मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से के मरम्मत कार्य के लिए ₹15.78 करोड़ से अधिक की स्वीकृति से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी है। मुझे व्यक्तिगत रूप से पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों ने यह खुशखबरी दी । जनता के आशीर्वाद से मिली ताक़त यही है कि मेरा हर प्रयास फलीभूत हो रहा है। मुख्यमंत्री जी की शोहरतगढ़ पर विशेष कृपा है । सिद्धार्थनगर जनपद में हमारे शोहरतगढ़ को विकास की इस सौगात के लिए चुनना यह दर्शाता है कि विकास के हमारे संकल्प के साथ सरकार का पूरा सहयोग और समर्थन है ।

इस सौगात के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार। क्षेत्र के विकास के प्रति उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रेरणा देता है।

मैंने हमेशा राजनीति को पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम माना है। शोहरतगढ़ की जनता की हर समस्या, हर आवश्यकता और हर मांग और वादों को पूरा करने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है।

सादर,
विनय वर्मा
विधायक, शोहरतगढ़