कांग्रेस ने की आजमगढ़ जनपद के सात नगर अध्यक्षों की सूची जारी….

आजमगढ़ 28 मई 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की स्वीकृत से आजमगढ़ जनपद के सात नगर अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें मोहम्मद जफर अख्तर को मुबारकपुर, कमलाकांत शुक्ला को महाराजगंज, अनीस अहमद को भी निजामाबाद, तबरेज रशीद को बूढनपुर, विकास सोनी को सरायमीर, अब्दुल वासे को जहानागंज, अशोक सिंह को अतरौलिया का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया उन्हें बधाई दी।