आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई 2021 को तहसील मुख्यालयों पर ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरूपयोग पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील-सदर में पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, त0-सगड़ी में विधायक नफीस अहमद, एम0एल0सी0 राकेश यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, त0-बूढ़नपुर में विधायक संग्राम यादव, जिला सचिव वर्मन यादव, प्रमुख चन्द्रशेखर यादव, त0-मेंहनगर में विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व एम0एल0सी0 रामजग राम, त0-निजामाबाद में विधायक आलमबदी, प्रेमा यादव, इसरार अहमद, त0-फूलपुर में पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, त0-मार्टीनगंज में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व मंत्री डा0रामदुलार राजभर, त0-लालगंज में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा0अभिषेक राय, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, हरिप्रसाद दूबे तथा सम्बन्धित तहसीलों के विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्तागण, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यगण करेंगे।