मिशन शक्ति तृतीय अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं महिला बीट पुलिस अधिकारी ने किया जागरूक

आज दिनांक 02.09.2021 को मिशन शक्ति तृतीय अभियान के अन्तर्गत
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन के तहत् जनपद
आजमगढ़ मे थाना फूलपुर आजमगढ़ महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम
मानपुर में जाकर लोगों को जागरुकता प्रदान किया गया, महिला थाना
आजमगढ़ द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों/सार्वजनिक जगहों पर जाकर लोगों
को जागरुकता प्रदान किया गया। थाना कोतवाली द्वारा मिशन शक्ति महिला
सशक्किरण अभियान के अन्तर्गत महिला हास्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया
गया। इस दौरान महिलाओं को उनके शक्ति के बारे में जागृत किया गया।
मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। अन्य समस्त थानों द्वारा
अपने-अपने थानाक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न हेल्पलाईन
नम्बरों के बारे में अवगत कराते हुए कुल 3656 व्यक्तियों को जागरुकता प्रदान
किया गया। महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा उक्त जागरुकता कार्यक्रम में रुचिपूर्वक
भाग लिया गया। जनपद में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने बीट
में जाकर महिलाओं को उनके शक्ति के बारे में जागरुक कर निर्भयता एवं आत्म
सुरक्षा की भावना को जागृत करने का सार्थक प्रयास किया गया।