आईटीआई विभाग के उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद पर मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव, सूचना का अधिकार विभाग व आजमगढ़ मंडल प्रभारी श्यामदेव यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आजमगढ़ जनपद के आईटीआई विभाग के उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद पर मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी किया है।
मंडल प्रभारी श्याम देव यादव ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बृजेश पांडेय, राधेश्याम यादव, डा रामलखन चतुर्वेदी, अशोक वर्मा, ज्ञानमति मौर्या, अंजू सिंह, रेनू भारती समेत 20 लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है वहीं महासचिव पद पर रामचन्द्र यादव, कमलेश यादव, श्यामसुंदर यादव, दशरथ, मोती यादव, संतोष यादव, जितेन्द्र गौड, मुराली समेत 17 को नामित किया गया। है। साथ ही सचिव के रूप में योगेन्द्र यादव, जयसिंह यादव, रामकेश यादव, चन्द्रभान यादव, संतोष शर्मा, उमेश यादव, अशोक प्रजापति, मनोर यादव, अनिल यादव, अवधेश यादव, रामशब्द यादव, सुरेश सोनी समेत 18 नये पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किया गया है।
मंडल प्रभारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह पदाधिकारी कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाकर जिले में नया इतिहास लिखने का काम करेंगे। आगे श्याम देव यादव ने बताया कि आईटीआई प्रकोष्ठ की एक मंडलस्तरीय बैठक आगामी 7 सितम्बर 2021 को 11 बजे सुबह से आजमगढ़ पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया हैं जिसमे आजमगढ, मऊ, बलिया के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल होंगे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot