कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती
आजमगढ़ 2 अक्टूबर 2021 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। कांग्रेसियों ने उन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया नमन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने महापुरुषों को याद करते हुये कहा आज के दिन भारत ही नहीं पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करता है और उनके बताये सत्य एवं अहिंसा के मंत्र का अनुसरण करता है। बीजेपी के लोग गांधी जी का नाम तो लेते हैं लेकिन बापू के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना बीजेपी के लिए बड़ा मुश्किल काम है। बीजेपी के लोग साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर किसी तरह सत्ता में बने रहना चाहते हैं। आज देश का नौजवान किसान छात्र पूरी तरह से हताश और निराशा है। महिलाओं अल्पसंख्यकों दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। देश और प्रदेश की सरकारे सभी मोर्चों पर फेल है ऐसे में हम कांग्रेस जन आज के दिन संकल्प ले बापू के बताये हुये सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर तानाशाह शक्तियों से मुकाबला करते हुये आमजन को न्याय दिलायेगे यही इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर पूर्णमासी प्रजापति राम गणेश प्रजापति, निर्मला भारती, विशाल दुबे, शंभू शास्त्री, अभिषेक यादव, बृजेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।